AD

सोमवार, 4 सितंबर 2023

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल यह दिन स्टूडेंट्स के जीवन को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका वाले शिक्षकों को समर्पित है।1962 से ही शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। जिनका जन्म इसी 5 सितंबर 1888 में हुआ था। आइए इस मौके पर आज जानते हैं इस शिक्षक दिवस का इतिहास।


Teacher's day 



शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों को सम्मानित करने और समाज में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने के लिए समर्पित है। क्योंकि ये शिक्षक ही हमें सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। शिक्षक ही वह सीढ़ी होता है जिसके दिए ज्ञान से हम कामयाबी की बुलंदियां को छूते हैं। हमारे देश में गुरु का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है। शिक्षक खुद जलता है, लेकिन छात्रों की ज़िन्दगी में ज्ञान का दीपक जलाता है।



शिक्षक दिवस का इतिहास। 

आईए जानते शिक्षक दिवस का इतिहास के बारे में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने साल 1962 मे भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला, तो उनके छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे। तब समय उन्होंने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। और उनके इस इच्छा के बाद पहली बार साल 1962 में शिक्षक दिवस मनाया गया था। तब से भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया है।


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है, शिक्षक दिवस जिनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ ही एक महान विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न प्राप्तकर्ता थे। और अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किए थे। उन्होंने हमेशा से ही शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। 


अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वही दुनिया के कई देशों में यह 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। दरअसल, साल 1994 में यूनेस्को ने शिक्षकों के सम्मान में 5 अक्टूबर को इंटरनेशनल टीचर्स डे मनाने का एलान किया था। और तब से इस दिन दुनियाभर में टीचर्स की उपलब्धियों, योगदान और उनके प्रयासों को पहचाना जाता है साथ ही इस दिन को सेलिब्रेट कर टीचर्स को प्रेरित किया जाता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको ये आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसको Facebook और whatsup पर शेयर और कमेंट करना ना भूले।

Disclaimer : इस Technical my friend को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह kumarnavin.nk88@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।