AD

शनिवार, 18 मार्च 2023

रामनवमी 2023: रामनवमी के दिन खुशहाली का आगमन होता है।

Ram navami
Ram navami 


राम नवमी हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है और इसी दिन अयोध्‍या में राजा दशरथ और माता कौशल्‍या के घर भगवान राम का जन्‍म हुआ। इस दिन को श्री राम का जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान राम श्री हरि विष्णु जी के सातवे अवतार है। भगवान राम धरती पर बुराई और अधर्म का नाश कर धर्म और सत्य की स्थापना की त्रेता युग में जन्में भगवान राम के जन्मदिवस को ही राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।

रामनवमी के दिन खुशहाली का आगमन होता है।

कहा यह भी जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को रामनवी के दिन सरयू नदी में स्नान करने का अवसर मिल जाए तो उसके भाग्य खुल जाते हैं। उसके जीवन में अपार खुशहाली का आगमन होता है। सरयू नदी का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है और रामायण के अनुसार सरयू नदी अयोध्या शहर के पास बहती थी जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश है।

यह भी पढ़े:  Google भी लेकर आया है अपना AI चैटबॉट अब ChatGPT को देगा टक्कर।

रामनवमी कब है?

भगवान श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ  इसलिए चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 30 मार्च 2023 गुरुवार को है नवमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च 2023 की रात 09 बजकर 07 मिनट पर होगी और नवमी तिथि की समाप्ति अगले दिन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। 

रामनवमी कि त्योहार कैसे मनाया जाता है।

रामनवि के दिन शांति, धन और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं और भगवान राम का आशीर्वाद लेते हैं। भगवान श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ और इसी दिन को लोग भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। जिसे रामनवमी के नाम से जाना जाता है। इसी चैत्र माह में माँ दुर्गा की भी पूजा की जाती है और नवरात्रि भी मनाई जाती है। और इसी दौरान नवरात्रि के नौवे दिन राम नवमी होती है। इस रामनवमी के दिन विभिन्न धार्मिक ग्रंथो का पाठ, हवन पूजन, भजन आदि किया जाता है। इस दिन कई लोग शिशु रूप में भगवान श्री राम की मूर्ति पूजा करते है। और इस दिन कई लोग तो कन्या पूजन भी करते हैं।


F&Q

  • रामनवमी कब है?
  • इस साल रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को है नवमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च 2023 की रात 09 बजकर 07 मिनट पर होगी और नवमी तिथि की समाप्ति अगले दिन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। 
  • रामनवमी 2023 कब है?
  • इस साल रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को है।
  • रामनवमी कब मनाया जाता है?
  • रामनवमी भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है भगवान श्री राम धरती पर बुराई और अधर्म का नाश करने के लिए श्री हरि विष्णु जी के सातवे अवतार है। त्रेता युग में जन्में भगवान राम के जन्मदिवस को ही राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको ये आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसको Facebook और whatsup पर शेयर और कमेंट करना ना भूले।

Disclaimer : इस Technical my friend को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह kumarnavin.nk88@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।