AD

बुधवार, 27 नवंबर 2019

इसरो ने इतीहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया।

हिन्दुस्तान के अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 27नवंबर की सुबह 9:28 बजे सैटेलाइट कार्टोसैट-3 को सफलतापूर्वक लाॅन्च कीया गया। और इसरो ने इतीहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया।
Isro cartoset3 images 


इसरो ने कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को 27 नवंबर को सुबह 9.28 बजे श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड-2 से लॉन्च किया। कार्टोसैट-3 सैटेलाइट पीएसएलवी-सी47 रॉकेट से छोड़ा गया। कार्टोसैट-3 पृथ्वी से 509 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएगा।


इसके साथ ही इसरो ने 13 अमेरिकी नैनो सैटेलाइट का भी सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। इसरो प्रमुख के सिवन ने भी इस सफल लॉन्च पर खुशी जताई है।

उन्होंने बताया कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। इसरो ने कुल मिलाकर आज एकसाथ 14 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है।

कार्टोसैट-3 सैटेलाइट के जरिए होगा देश की सीमाओं की निगरानी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं में भी मदद करेगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर नजर रखने के लिए यह मिशन देश की सबसे ताकतवर आंख होगी।

1 टिप्पणी:

यदि आपको ये आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसको Facebook और whatsup पर शेयर और कमेंट करना ना भूले।

Disclaimer : इस Technical my friend को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह kumarnavin.nk88@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।