AD

मंगलवार, 30 मई 2023

IPL 2023: आइए जानते हैं आईपीएल जीतने वाली टीम को कितने रुपये दिए जाते है।

चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार IPL चैंपियन बनकर हुई मालामाल वहीं रनर अप टीम पर भी हुई पैसों की बौछाड़ 

IPL 2023
IPL 2023 WINNER 


क्रिकेट फैंस को इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में शानदार जीत हासिल कर आईपीएल 2023 की खिताब अपने नाम कर लिया।


आईपीएल 2023 की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद काफी देर तक खिलाड़ियों पर अवॉर्ड की बरसात हुई, जिसमें विजेता टीम को 20 करोड़ की प्राइस मनी मिली।


चैंपियन- चेन्नई सुपर किंग्स ( 20 करोड़ रुपये)

रनर-अप- गुजरात टाइटंस ( 12.5 करोड़ रुपये)

तीसरे नंबर की टीम- मुंबई इंडियंस (7 करोड़ रुपये)

चौथे नंबर की टीम- लखनऊ सुपर जाइंट्स (6.5 करोड़ रुपये)

Shubman gill
आईपीएल 2023


मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- शुबमन गिल

ऑरेंज कैप विनर- शुबमन गिल ( 10 लाख रुपये )

पर्पल कैप विनर- मोहम्मद शमी ( 10 लाख रुपये )

कैच ऑफ दी सीजन- राशिद खान (10 लाख)

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी- शुबमन गिल ( 10 लाख)

गेम चेंजर अवॉर्ड- शुबमन गिल (10 लाख)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ दी सीजन- ग्लेन मैक्सवेल (10 लाख रुपये)

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला खिलाड़ी- फाफ डुप्लेसी (10 लाख)

इमर्जिंग प्लेयर- यशस्वी जायसवाल (10 लाख रुपये)

फेयर प्ले अवॉर्ड - दिल्ली कैपिटल्स ( 10 लाख रूपए)


IPL 2023 के सिक्सर किंग बने डुप्लेसी तो शुभमन गिल के बल्ले से बरसे सबसे ज्यादा चौके, देखें पूरी लिस्ट यहां


आईपीएल 2023
IPL 2023 winner orenge cap 


1. शुबमन ने 17 मैच की 17 इनिंग में 890 रन बनाए, जिसमें से उन्होंने 85 चौके लगाए।

2. यशस्वी जायसवाल जिन्होंने 14 मैच में 82 चौके लगाए।

3. डेवॉन कॉन्वे 16 मैच में कुल 77 चौके जड़े।

Faf du plessis
IPL match du plessis 



फाफ डुप्लेसी भले ही अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन आईपीएल 2023 में छक्के मारने में वह टॉप पर रहे।


1. 14 मैच की 14 इनिंग में 730 रन बनाने वाले फाफ डुप्लेसी ने इस सीजन सर्वाधिक 36 छक्के लगाए। 

2. Csk के बल्लेबाज शिवम दुबे उनसे केवल एक कदम दूर रहे, जिनके नाम 16 मैच में 35 छक्के हैं।

3. शुबमन गिल 33 छक्के लगाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी मुंबई।

आईपीएल 2023 के सीजन में बल्लेबाजों ने खूब जमकर लगाए छक्के। नतीजा ये हुआ कि इस सीजन में छक्कों का रिकॉर्ड ही टूट गया। आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगाएं।जबकि पिछला रिकॉर्ड 2022 के सीजन के नाम था जिसमें दस टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 1062 सिक्स लगाएं थे।

मुंबई इंडियंस 

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम मुंबई इंडियंस रही। मुंबई ने 16 मैच खेले, जिसमें 140 छक्के जड़े। Mi ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, मगर क्वालीफाय-2 में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के साथ ही सीजन खत्म हो गया।

चेन्नई सुपर किंग्स 

आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने सीजन में 16 मैच खेले, जिसमें उनके खिलाड़ियों ने 133 छक्के लगाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स

तीसरे नंबर पर रही कोलकाता नाइट राइडर्स जिसके तरफ से आईपीएल 2023 में 125 छक्के जड़े गए। KKR के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा क्योंकि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और 12 अंकों के साथ 7वें स्थान पर रही।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रही, क्योंकि इनके बल्लेबाजों ने 124 छक्के लगाए। पूरे सीजन इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 अंकों के साथ टेबल टॉपर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि फाइनल मैच में CSK के हाथों मिली हार के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन इस सीजन रनरअप रही।

पंजाब किंग्स 

5वें स्थान पर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने IPL 2023 में 117 छक्के लगाए ये टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही।

लखनऊ सुपर जाइंट्स 

IPL 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने 115 छक्के लगाए इसी के साथ ये टीम इस लिस्ट में 6वें स्थान पर है। लखनऊ ने 17 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। मगर एलिमिनेटर मैच में मिली हार के साथ ही इनका सफर खत्म हो गया।

राजस्थान रॉयल्स 

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन 112 छक्के लगाए। इसी के साथ ये टीम IPL 2023 में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाली टीमों की लिस्ट में 7वें स्थान पर है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। क्योंकि इस टीम के बल्लेबाजों ने 107 छक्के लगाए। RCB के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था मगर आखिरी लीग मैच में गुजरात के हाथों मिली हार के साथ बाहर होना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2023 बहुत ही निराशाजनक रहा. इस टीम की ओर से मैदान पर 84 छक्के लगे और अंक तालिका में आखिरी यानि 10वें पायदान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स 

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से सबसे कम छक्के लगाए गए। इस टीम ने पूरे सीजन में सिर्फ 67 छक्के लगाए। दिल्ली ने खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैच जीते और 10 अंकों के साथ अंक तालिका पर 9वें स्थान पर रही।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको ये आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसको Facebook और whatsup पर शेयर और कमेंट करना ना भूले।

Disclaimer : इस Technical my friend को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह kumarnavin.nk88@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।