रविवार, 15 अप्रैल 2018

TV shows ye hai Mohabbatein Ishita bhala

प्रसिद्ध टीवी शो ये हैं मोहब्बते से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर अब 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद दिव्यांका ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी।
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अब टीवी की सभी मशहूर बहुओं को पीछे छोड़ 7 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है।
जी हां, इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस खुशी को अपने फैंस से बांटने के लिए उन्होंने कुछ देर पहले एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 7 मिलियन वाला केक दिखाई दे रहा है। जाहिर सी बात है कि टीवी की दुनिया के लिए यह बड़ी बात है चूंकि सभी टीवी की बहू दिव्यांका से पीछे हैं। बता दें कि, दिव्यांका ने टीवी के पर्दे से निकलकर सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांका भारत की पहली ऐसी टीवी अभिनेत्री बनी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। टीवी की प्रसिद्ध स्टार मानी जाने वाली श‍िवांगी जोशी, हिना खान, सौम्या टंडन, अनीता हंसादनी टीवी अत्रिनेत्रियां दिव्यांका से सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग के मामले में पीछे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको ये आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसको Facebook और whatsup पर शेयर और कमेंट करना ना भूले।

Disclaimer : इस Technical my friend को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह kumarnavin.nk88@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।